वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। हथकरघा विभाग की ओर से सोमवार को रेवड़ी तालाब में बुनकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हथकरघा, नेशनल हैंडलूम कॉरपोरेशन, रेशम बोर्ड के अधिकारियों ने बुनकरों को योजनाओं की जानकारी दी। सहायक आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने कहा कि बुनकरों के लिए कई योजनाएं इन विभागों में हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान बनारसी प्रसाद, राकेश कुमार मिश्रा, राजेश बहादुर सिंह, नीतेश कुमार सिंह, जय प्रकाश आर्य, विनय कुमार, केशव यादव, आकाश सैनी, निशिथ गौड़ आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों को डीआरसीसी से संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...