भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को सूबे के आगरा का दौरा किया। इस दौरान कारपेट उद्योग की विस्तृत समीक्षा की। कालीन बुनकरों एवं सीईपीसी के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। मंत्री ने विभिन्न प्रकार के करघों का निरीक्षण किया। कालीन बुनाई की प्रक्रिया का अवलोकन भी। उन्होंने बुनकरों से सीधे संवाद कर उत्पादन प्रणाली, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने उत्पादन एवं उत्पादन-उपरांत तंत्र का व्यापक मूल्यांकन भी किया। आगरा अपने हस्तनिर्मित कालीनों की समृद्ध परंपरा के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां निर्मित कालीन अपनी उत्कृष्ट कारीगरी एवं जटिल डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। यह क्षेत्र भारत के कालीन निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देत...