मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। कड़ी चेतावनी के बाद भी बुध बाजार में लोग नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे बाजार में आए दिन जाम के हालात बनते हैं। शनिवार को भी सुबह से ही नो पार्किंग में वाहन खड़े होने शुरू हो गए। इस कारण वहां पर जाम के हालात बनने लगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम टीम बुध बाजार पहुंची। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। निर्धारित समय के बाद भी पांच वाहन चालक मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद सभी गाड़ियों को पास की पार्किंग में भिजवाया गया। दो गाड़ियों के मालिक पहुंचे। उनसे एक हजार और पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया गयाा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन किसी भी...