मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की सख्त चेतावनी के बाद भी बुध बाजार में लोग नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। बुधवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर निगम टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर नो पार्किंग में खड़ी छह गाड़ियों का चालान किया गया। तीन को नगर निगम की पार्किंग स्थल भिजवाया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि लोग नगर निगम की पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से जाम के हालात बनते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...