मुरादाबाद, मई 3 -- बुध बाजार क्षेत्र में नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सफाई के बाद यह सिल्ट दुकानों के बाहर ही छोड़ दी गई, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों संदीप बजाज, प्रशांत, राघव गर्ग, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल का कहना है कि बदबू और गंदगी के चलते दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से जल्द सिल्ट उठवाने की मांग की है। क्षेत्रीय पार्षद डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव को भी इस बावत अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है जल्द ही समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पतराहातू बाजार में जलजमाव से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...