रांची, मई 9 -- खूंटी, संवाददाता। सोयको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह बलंगा गांव में हुए बुद्धदेव मुंडू उर्फ बुधु मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी सुखराम मुंडू (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह बाड़ेडीह बलंगा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल की रात आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में बुद्धदेव मुंडू की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से अपराधियों ने बलंगा नदी स्थित पत्थर गुफा में फेंक दिया था। पुलिस ने 26 अप्रैल को शव बरामद किया था। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- मधुपुर भेड़वा हत्याकांड का खुलासा : 19 वर्षीय फैजान अंसारी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्...