बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। गर्मी को देखते हुए कोर्ट में कामकाज के समय में परिवर्तन किया गया है। बुधवार से कोर्ट मॉर्निंग हो जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा के साथ हुई बातचीत के बाद कोर्ट मॉर्निंग चलने का निर्णय लिया गया। जिला जज के आदेश के अनुसार कोर्ट सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। प्रथम पाली में सुबह सात बजे से 10 बजे तक न्यायिक कार्य होगा। आधे घंटे का लंच होगा। साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक न्यायिक कार्य होंगे। न्यायालय कर्मी डेढ़ बजे तक काम करेंगे। 27 जून तक कोर्ट मॉर्निंग आवर में चलेगा। 29 जून से फिर से डे आवर में काम शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...