शामली, फरवरी 26 -- जिले में बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक सम्मपन्न हुई। जनपद में 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। कुल 19944 परीक्षार्थियों ने भाग लिया,वही दोनों पालियों में 797परीक्षा में अनुपस्थित रहें। बुधवार को हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा के चलते प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल का विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 12409 छात्र-छात्राओं में से 11917 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 492 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। 11:45 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वही दूसरी पारी में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई, जिसमें इंटरमीडिएट के समाज शास्त्र, रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इंटरमीडिएट मे...