साहिबगंज, जनवरी 13 -- राजमहल। मकर सक्रांति का पर्व बुधवार को शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में मनाया जायेगा। पुरोहितों के अनुसार मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा इधर लोगों ने पर्व के पूर्व मंगलवार को भी सूर्यदेव घाट में गंगा स्नान किया। पर्व को लेकर लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी किया। दिन भर चहल-पहल रही सड़क पर खरीदारों की भिड़ और वाहनों की लंबी कतार लगा रहा। बाजार में गुड़, लाई, तिलवा, तिलकुट, चूड़ा, दही, मुड़ी,की कई दुकान सजी थी। पश्चिम बंगाल के मिष्टि दोई (दही) विक्रेता भी बाजार में अपनी दही लेकर पहुंचे थे। मिष्टि दोई की भी लोगों ने काफी खरीदारी की। साथ ही मिठाई दुकान में घेवर , मिठाई खरिदने की भीड़ देखी गई। मकर संक्रांति का महत्व हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मकर संक्रांति भगवान सूर्य के अपने पुत्र शनिदेव से मिलने का उत्सव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.