नई दिल्ली, जनवरी 13 -- बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, संचार, शिक्षा, निर्णय क्षमता और व्यापारिक सफलता का कारक है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में बुधवार को कुछ खास चीजें खरीदने या घर लाने से बचने की सलाह दी गई है। ऐसा करने से बुध ग्रह कमजोर होता है, जिससे मानसिक अशांति, व्यापार में हानि, नौकरी में रुकावट, संतान संबंधी समस्या और निर्णय लेने में भ्रम बढ़ सकता है। बुधवार को कुछ चीजों की खरीदारी से बुध दोष लगता है और जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं बुधवार को किन-किन चीजों से दूर रहना चाहिए और इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण क्या है।दूध से बनी चीजें बुधवार को दूध से बनी कोई भी चीज जैसे खीर, रबड़ी, कढ़ी, दही, पनीर या मिठाई खरीदकर घर ना लाएं। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह चंद्रमा से प्रभावित होता है और दू...