बुधईपुरवा से निकला ताजिया जुलूस,माहौल गमगीन
गोंडा, जून 22 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में चौथी मोहर्रम पर शनिवार रात अकीदत के साथ सर्कुलर रोड स्थित बुधईपुरवा में मकसूद आलम के मकान से ताजिया का जुलूस मातमी धुनों के साथ निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस बुधईपुरवा पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान या अली, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह ताजियों का इस्तकबाल किया गया। देर रात तक नजरो-न्याज का सिलसिला चलता रहा। जुलूस में हामिद, इमरान, अशफाक, इकरार अली, साजिद अली, मुबारक शाह, शहंशाह, सुल्तान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों की भी भारी भीड़ ताजियों की जियारत के लिए मौजूद रही। यह भी पढ़ें- अंजुमनों व अकीदतमंदों ने निकाला चौकी का जुलूस उधर, एसपी विनीत जायसवाल खुद फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.