रांची, जून 29 -- रांची। बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट की ओर से 16वें छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 75% से अधिक तथा जैक बोर्ड के 70% से अधिक अंक लाने वाले 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सफल छात्र-छात्राओं को मेडल, सर्टिफिकेट और सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ताओं को मोमेंटो दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...