हाजीपुर, अप्रैल 12 -- वैशाली। बिहार पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा वैशाली हाई स्कूल, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय स्मृति स्तूप वैशाली में आतंकरोधी संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया । ए टी एस आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ बनाने एवं किसी भी संभावित आतंकी घटना अथवा आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से वैशाली हाईस्कूल, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय स्मृति स्तूप वैशाली में आतंकरोधी संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, एसटीएफ, वैशाली पुलिस, बीएसएपी-18(A) एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य आपदा मोचन बल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आतंकवादी घटना, विस्फोट अथवा अन्य आपातकाली...