कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी खास स्थित ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र धम्म मित्र बुद्ध विहार में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विहाराधीश भंते धम्म रतन के सानिध्य में विशेष धम्म कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में अनुयायियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रकाश बौद्ध द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में बुद्ध की शिक्षाएं और धम्म का मार्ग ही विश्व शांति का एकमात्र विकल्प है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा, करुणा और ...