बक्सर, जनवरी 2 -- पेज तीन के लिए ----- छानबीन मुकदमा पिप्पली बुद्ध विहार के अध्यक्ष गणेश सिंह ने दर्ज कराया है नामजद लोगों पर गाली-गलौज करते हुए हमला बोलने का आरोप बक्सर, कार्यालय संवाददाता। शहर के धोबीघाट स्थित पिप्पली बुद्ध विहार पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने और जान मारने का प्रयास करने के आरोप में बसपा नेता अभिमन्यु कुशवाहा सहित सात लोगों के खिलाफ टाउन थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा पिप्पली बुद्ध विहार के अध्यक्ष गणेश सिंह ने दर्ज कराया है। उनके मुताबिक कुछ लोग बीते मंगलवार को पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मंदिर के कटरे में लगे लोहे के दरवाजे में वेल्डिंग करा रहे थे। पिप्पली बुद्ध विहार समिति का अध्यक्ष होने के नाते वे जब सचिव लालमोहन सिंह सहित अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि चौसा निवासी अभिमन्यु कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.