सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में 24 मार्च की सुबह 10 बजे शहर स्थित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में युवा संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को भाग लेने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम सचिव प्रो. शक्ति जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिन प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाता है, वे कार्यक्रम के दिन महाविद्यालय पहुंचकर ऑफलाइन...