बुद्ध भीम कथा में समाज को शिक्षित करने पर जोर
आगरा, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जखा में चल रही बुद्ध-भीम कथा में समाज को शिक्षित बनाने पर जोर रहा। कथावाचक जयदेव शास्त्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि समाज में शिक्षा व जागरूक करने की बात कही। बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की। कथावाचक ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को मानवता, शिक्षा और समता मूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कासगंज की लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कथवाचक जयदेव शास्त्री को सम्मानित किया। सोसाइटी के जिला प्रभारी रोहित कुमार विद्यार्थी एडवोकेट, राजकिशोर प्रेमी, मिथलेश विद्यार्थी, ममता बौद्ध, ममता सिंह, रूबी बौद्ध, राजकुमारी, साधना गौतम आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बुद्ध भीम कथा में समाज को शिक्षित करने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.