हरदोई, मई 28 -- हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआ कोला गांव में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में पुलिस और निजी वाहनों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आपसी सहयोग से कुछ महीने पहले निजी जमीन पर एक मंदिर बनाया गया था। मंदिर में अभी तक किसी देवी-देवता की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। केवल शिवलिंग स्वरूप एक पत्थर रखा गया था। गांव में मौर्य समाज की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोग वहां भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। आरोप है कि यह कार्य बिना प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा था। बुधवार ...