नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बुद्ध पूर्णिमा पर इस साल बुध गोचर से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। मंगल और शनि मीन राशि में एक साथ। आपको बता दैं कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर ही भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ था। वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर ही उनका परिनिर्वाण भी हुआ था। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। इस साल यह पूर्णिमा 1 मई को मनाई जा रही है। इस दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बहुत अच्छी है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। मंगल और शनि मीन राशि में। सूर्य मेष राशि में और बुध भी इस दिन मेष राशि में आएंगे। बुध के मेष राशि में जाने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग हैं। यह तिथि चंद्रमा को समर्पित है। कुंडली में चंद्रमा की महादशा, अंतर्दशा, प्रत्यंतर्दशा विपरीत हो, उन्हें इस ति...