आगरा, मई 1 -- बुद्ध पूर्णिमा के दिन कस्बा में सम्राट अशोक क्लब के द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई। तथागत गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को बसपा नेता जुनैद मियां, नेपाल के पूर्व कैबनिट मंत्री केशवमान शाक्य व प्रधान धीरेंद्र शाक्य ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहनपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस से हुआ। कस्बा के मुख्य चौराहा, एटा रोड, अमांपुर रोड, धुमरी रोड से होते हुए शोभायात्रा का समापन मोहनपुर रोड पर स्थित गेस्ट हाउस पर हुआ। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ दर्जनभर झांकियां शामिल रहीं। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- संसार में कुछ भी स्थायी नहीं, इसलिए अहंकार न करें... भगवान बुद्ध इस मौके पर त्रिशरन पंचसील, ...