अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को रामनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे जिससे पूरी रामनगरी भक्तिमय हो गई। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर सरयू में स्नान करने से पूरे माह स्नान का पवित्र पुण्य लाभ एक साथ मिलता है। इसी मान्यता के चलते इस दिन सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर किया गया दान कई गुना पुण्य फल देता है。 यह भी पढ़ें- Buddha Pur...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.