संभल, मई 2 -- बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के गंगा घाटों पर शुक्रवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर ओर हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतेजाम किए गए। साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। जनपद के हरिबाबा बांध धाम, सिसौना डांडा, राजघाट, साधुमणि, असदपुर गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह करीब चार से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम रही। कहीं बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए, तो कहीं श्रद्धालुओं ने भंडारे आयोजित कर सेवा भाव का परिचय दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य कर अपने दिन...