हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवााददाता। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे, लेकिन वापसी के दौरान परिवहन व्यवस्था यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। खासतौर पर पानीपत (हरियाणा) रूट की रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंचती, सैकड़ों यात्री उसकी ओर दौड़ पड़ते। एक बस के आने पर तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया-कोई दरवाजे से तो कोई खिड़की से बस में चढ़ने की कोशिश करता नजर आया। जब चालक ने केवल एक दरवाजा खोला, तो नाराज यात्रियों ने विरोध जताया। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर लगाई डुबकी, सड़कों पर लंबा जाम बाद में कुछ यात्री ड्राइवर की ओर से बस में घ...