हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मार्गदर्शन में विश्वभर के लगभग पांच करोड़ साधकों ने अपने-अपने घरों में सामूहिक रूप से गायत्री यज्ञ संपन्न किया। यह विराट आयोजन आध्यात्मिक एकता, वैश्विक शांति और सद्भावना का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरा। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैल दीदी ने देश-विदेश में जुड़े साधकों को पत्र लिखकर बुद्ध पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व का स्मरण कराया। उन्होंने यज्ञ के माध्यम से आत्मशुद्धि, सद्बुद्धि और विश्वकल्याण की भावना जागृत करने का आह्वान किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानवता में नैतिकता, जागरूकता और सद्भाव के विस्तार का एक सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उत्साह के साथ म...