कन्नौज, मई 1 -- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा, इकाई कन्नौज द्वारा नगर में भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा तिरंगा तिराहा से प्रारंभ होकर मोहल्ला भैंनपुरा नई बस्ती स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार तक पहुंची। यात्रा में शामिल अनुयायी, महिलाएं और बच्चे गले में पंचशील पट्टिका धारण किए और हाथों में पंचशील ध्वज लेकर "बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्म शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि" का उच्चारण करते हुए आगे बढ़ रहे थे। महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य ने बुद्ध विहार पहुंचने पर सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान दीपक शाक्य ने बुद्ध वंदना एवं पंचशील का पाठ कराया। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर कुदरकोट में निकली धम्म यात्रा, दिखा उत्साह प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार शाक्य, महासचिव राजेश कुमार शाक्य एवं शन...