हापुड़, मई 1 -- अखिल भारतीय समता सैनिक दल के तत्वावधान में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर एक विशाल धम्म मैत्री रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गढ़ रोड स्थित देव नंदिनी अस्पताल से किया गया। देव नंदिनी के चेयरमैन डा.श्याम कुमार व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, डा.प्रवीण कुमार, डा.हरिओ, संजय त्यागी, डा.नीलम सिंह, डा.नरेन्द्र कैन, वेदप्रकाश, डा.योगेन्द्र, डा.जीत सिंह, मदनपाल, अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रथ यात्रा गढ़ रोड से मिनाक्षी रोड होते हुए आंबेडकर मार्ग, शहीद राम स्वरूप, जाटव मार्ग, सब्जी मंडी, चंडी मंदिर, पक्का बाग, अतरपुरा चौक, तहसील चौपला, शंभुपुरा, रामलीला मैदान, दिल्ली रोड, हर्ष बिहार, चमरी, मोदीनगर रोड, आदर्श नगर, मेरठ रोड से होते हुए मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर फ्र...