बदायूं, अप्रैल 30 -- कछला के भागीरथगंगा घाट पर बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधीनस्थों को किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। कछला गंगा घाट पर शुकवार एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा स्नान होगा। गंगा स्नान को बदायूं के साथ कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद के अलावा राजस्थान के धैलपुर, बाड़ी, भरतपुर, जयपुर, मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुरक्षित गंगा स्नान संपन्न करने के लिए प्रशासन में तैयारी शुरू कर दी है। गंगा स्नान से दो दिन पूर्व डीएम एसएसपी ने कछला गंगा घाट पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। एसएसपी ने पार्किंग और सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.