नैनीताल, अप्रैल 30 -- नैनीताल, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज यानी शुकवार को शहर में तिब्बती और भोटिया समुदाय के लोग सुबह 7:30 बजे सुख निवास स्थित गाडेन कुंक्योपलिंग मठ में एकत्रित होंगे। जहां से पारंपरिक धर्म पुस्तिका परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान श्रद्धालु परम पूज्य दलाई लामा का चित्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक अपने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण करेंगे। परिक्रमा में शामिल होने वाले लोग अपने कंधों और पीठ पर दो या तीन बौद्ध धर्म पुस्तिकाएं लेकर इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लेंगे। परिक्रमा का शुभारंभ मल्लीताल स्थित बौद्ध मठ, सुख निवास से होगा। यह यात्रा तल्लीताल बाजार, राज भवन, शेरवुड कॉलेज, अयारपाटा, बारापत्थर और स्नोव्यू होते हुए पुनः मठ में पहुंचकर नगर की पूर्ण परिक्रमा करेगी। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर आ...