हापुड़, मई 1 -- हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) के विद्वानों की गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय के देवलोक कालोनी स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आज यानी शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पूजन और मुहुर्त विधि के बारे में चर्चा की गई। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा आज यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी। कई स्थानों पर अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा की जाती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, स्नान और दान के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भद्रा सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 10 बजे तक रहेगी। पचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा तुला राशि में होने के कारण पृथ्वी लोक पर भद्रा का नकारात्मक प्रभाव नहीं रहेगा। अपनी सुविधानुसार इन मुहूर्तों में...