हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। शुक्रवार सुबह से ही हर की पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया। सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही बीडीएस, डॉग स्कॉयड और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर लगाई डुबकी, सड़कों पर लंबा जामपौराणिक मान्यता पौराणिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ था, इस दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था ...