हापुड़, मई 1 -- ब्रजघाट। बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं का गुरुवार की दोपहर को ही आगमन प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते ब्रजघाट गंगानगरी में चौतरफा चहल पहल बढ़ गई है। देर रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक चलने वाले गंगा स्नान पर्व में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित करेंगे। वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी ख्याति हासिल है, जिसमें सच्ची निष्ठा के साथ गंगा में डूबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों में दान देने वालों को पापों से मुक्ति के साथ ही मनोवांछित फल प्राप्त होने की मान्यता प्रचलित है। पूर्णिमा के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन जोरों पर चल रहा है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा आज, एक लाख श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान महानगरों से आ ...