मऊ, मई 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार को सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कस्बे के रामघाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई जो दोपहर तक बनी रही। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान करने के बाद घाट पर पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिलाएं सरयू माता को हलवा पूड़ी का भोग लगा कर परिवार के सुख समृद्धि की मन्नते मांगते हुई दिखाई दी।बुध पूर्णिमा पर कस्बे के सरयू नदी के रामघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, रामनगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब निजी वाहनों और रोडवेज बसों से घाट पर पहुं...