बुद्ध पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान, रैगिंग एक गंभीर दंडनीय अपराध
देवरिया, जून 1 -- बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में रविवार को एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और यह एक गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी सम्मान, सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश रंजन ने कहा कि शिक्षण संस्थान ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कार के केंद्र होते है, इसलिए परिसर में रैगिंग जैसी कुप्रथा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मित्रतापूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की अपील की।प्रबंधक डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.