मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। कांशीराम नगर स्थित बुद्ध पार्क के सामने अवैध फल मंडी लगने से लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम टीम कांशीराम नगर स्थित बुद्ध पार्क पहुंची। यहां निगम टीम ने अवैध फल मंडी और ठेले वालों को हटाने की कार्रवाई की। हिदायत दी कि दोबारा फलों का ठेला लगाया तो सीधे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा लें। वरना नगर निगम कार्रवाई करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.