चंदौली, जून 29 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव स्थित संबोधि बुद्ध विहार में रविवार की दोपहर धम्म महोत्सव एवं भिक्षुसंघ भोजदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति, करुणा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज समाज में समरसता और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने क...