मैनपुरी, मई 5 -- क्षेत्र के ग्राम तिलियानी में त्रिविध वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की, जिससे पूरा क्षेत्र बुद्धमय नजर आया। धम्म यात्रा का विधिवत शुभारंभ पैक्सफेड चेयरमैन इं. प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य और सपा नेता महाराज सिंह शाक्य ने किया। अतिथियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दीप प्रज्जवलित कर पंचशील ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पैक्सफेड चेयरमैन इं. प्रेमसिंह शाक्य ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। यह भी पढ़ें- आलीपुर खेड़ा में धूमधाम से निकली बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भग...