बुलंदशहर, मई 1 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी वीरसिंह गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण संसार को शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही विश्व में सुख-शांति स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान समय में हमें मानवता, प्रेम और आपसी सद्भाव की सबसे अधिक आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध की जयंती पर पंचशील पर हुई चर्चा सभी कार्यकर्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.