मिर्जापुर, जुलाई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। केबी पीजी कॉलेज के गणेशगंज स्थित बीएड विभाग में मंगलवार से सात दिवसीय बोधि पथ कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्तव्य इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा, बौद्ध धर्म का मध्यम मार्ग और पर्यावरण के प्रति अहिंसा का सिद्धांत आधुनिक सतत विकास के लक्ष्यों के सबसे करीब है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुद्ध के उपदेशों के अनुसार पेड़ों, नदियों और वन्य जीवों का संरक्षण निहीत हैं। जो आज के समाज में सबसे अधिक प्रासंगिक ...