गाजीपुर, मई 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोनवल प्रियदर्शी बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा शुक्रवार को श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना, धम्म वंदना और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। सुबह से ही विहार परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरा वातावरण 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के मंगलमय उच्चारणों से गूंज उठा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि सिद्धार्थ गौतम ने मानव जीवन के दुःखों के निवारण का सरल और व्यावहारिक मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध ने मानव समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.