कानपुर, मई 1 -- कानपुर। बुद्धपूर्णिमा के मौके पर भाजपा उत्तर जिला दफ्तर नवीन मार्केट में भगवान बुद्ध के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा, आज का दिन भगवान बुद्ध की करुणा अहिंसा और उनके शांति के संदेशों को याद करने का है। बुद्ध का जीवन प्रेम करुणा और शांति का संदेश देता है। यहां जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सीमा एमबीए, धीरज बाल्मीकि, लाला, श्याम कुमार रहे। सत्य अहिंसा व मानवता के आदर्श ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगतगुरु की विश्व ख्याति व सम्मान दिलाने वाले गौतम बुद्ध को उनकी जयंती पर बहुजन समाज पार्टी मंडल कार्यालय कानपुर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पितकर उन्हें शत-शत नमन किया। यह भी पढ़ें- प्रेरणाश्रोत है भगवान बुद्ध की शिक्षाएं और विचार : धर्मराज यहां अनिल पाल, रामशंकर कुर...