कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तथागत बौद्ध कमेटी नगला नुनार द्वारा आयोजित बुद्ध कथा के सातवें दिन कथावाचक ने गौतम बुद्ध के मध्यम मार्ग, आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग का पालन करने के लिए श्रोताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि व पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य 'हरि' ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कथा वाचक मनोज बौद्ध एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कवि हरिगोविंद शाक्य हरि ने कहा कि बुद्ध के करुणा, शील, प्रेम और प्रज्ञा के सिद्धांत ही विश्व में शांति स्थापित करने का मार्ग दिखाते हैं। वर्तमान समय में जब कई देश युद्ध और अशांति का सामना कर रहे हैं, तब बुद्ध के संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि क्रोध को प्रेम और बैर को अबैर से ही जीता जा सकता है। का...