लखनऊ, मार्च 10 -- पारा थानाक्षेत्र के बुद्धेश्वर मंदिर स्थित सीताकुंड में मंगलवार शाम नहाते वक्त युवक गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता हुआ देखकर लोग कुंड में कूदे। तब तक युवक गहरे पानी में चला गया। लोगों ने किसी तरह युवक को पानी से बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भपटामऊ निवासी शिवनंदन रावत ने बताया कि बड़ा भाई रघुनंदन रावत (30) पिकअप चालक था। वह रोजाना की तरह मंगलवार शाम को घर से थोड़ी दूर बने बुद्धेश्वर मंदिर के सीताकुंड तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह तालाब में बने शिव मूर्ति की मचान पर चढ़कर पानी में छलांग लगा दी। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। रघुनंदन को डूबता हुआ देखकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगाई। लेकिन युवक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.