मुरादाबाद, जून 13 -- नगर निगम में शनिवार की सुबह बुद्धि विहार में जन चौपाल आयोजित की। इसमें पार्षद कविता गुप्ता एवं नगर निगम के अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं। जिन्हें मौके पर ही हल किया जा सका उन्हें हल कर दिया गया। बाकी को दर्ज कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। जन सेवा उत्थान समिति ने इस आयोजन का स्वागत किया। अध्यद्वा सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा ऐसी चौपालों से जनता को राहत महसूस होगी। आयोजन में केके सक्सेना, करन सिंह सैनी, राजन भाटी, राकेश कुमाार सक्सेना विनोद गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...