मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च के मुख्य पादरी ब्रजेश मैंसल के सानिध्य में क्लायर्स ने शनिवार को बुद्धि विहार में कैरल सिंगिंग की। पादरी रोहित मैसी के नेतृत्व में बुद्धि विहार पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद क्वायर्स ने आक्रेस्टा के साथ प्रभु यीशु पर आधारित गीत गाकर माहौल प्रभुयीशु मय कर दिया। लोगों ने दानपात्र में दान राशि भी डाली। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अभिषेक बिल्सन,नीरज एडवर्ड, जॉनी राठौर, आकाश एडवर्ड, आकाश रोबर्ट,डेरिक सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...