कुशीनगर, मार्च 29 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिस्ट कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने उप जिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह व सीओ कुन्दन सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मंच व पंडाल निर्माणाधीन कृषि विवि परिसर में तैयार हो रहा है। परिसर की सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर अधिकारियों को प्लानिंग पर काफी देर तक विचार विमर्श किया।तीनों अधिकारी टीम को लेकर निरीक्षण शनिवार को सबसे पहले मुख्य परिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिसर में लगाए जा रहे टेंट, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम रामाभार स्तूप पहुंची, जहां कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्र...