पटना, मई 2 -- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की दुजरा गली में शुक्रवार की सुबह घर में नल चोरी के शक में लोगों ने पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी। उसकी पहचान पाटलिपुत्र थाना के मानपुर निवासी शंकर चौहान (28) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। युवक का शव राजापुर पुल के पास से बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों कौं सौंप दिया गया। घटना स्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। फुटेज में पांच-छह लोग युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। मृत युवक पर पहले से चोरी के तीन मामले दर्ज थे। वह जेल भी जा चुका था। घटना में शामिल महिला रेणु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : मुख्य आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी, 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्जशंकर चौहान का परिवार शंकर चौहान परिवार के स...