गया, जनवरी 30 -- महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की बोधगया शाखा में जयश्री महाबोधि विहार के 19वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय समारोह शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन शुक्रवार को बुद्धा आर्ट फेस्टिवल का आयोजन श्रद्धा व सांस्कृतिक रूप से किया गया। इस मौके पर श्रीलंका और कोलकाता से आए कलाकारों ने बुद्ध के जीवन, पंचशील और उनके दर्शन पर आधारित प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतदीपो की मधुश्री चौधरी के निर्देशन में स्वागत नृत्य और पारंपरिक दीप दान से हुआ। इसके पश्चात लोटस कम्यूनिकेशन नेटवर्क, श्रीलंका के कलिंगा सेनवीरत्ने के निर्देशन में बुद्ध के जीवन पर आधारित संवाद प्रस्तुत किया गया, जिसमें करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग का संदेश उभरकर सामने आया। संध्या सत्र में भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। वहीं विवेक परेरा द्व...