पीलीभीत, जुलाई 14 -- पूरनपुर। बुद्धम सेवा समिति और ओबीसी महासभा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मेरठ के ललिता हत्या कांड की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के परिजनों को पचास लाख मुअवाजा दिलाने को कहा गया। इसके अलावा अधिवक्ता के साथ एसपी पर मारपीट करने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी गई। सोमवार को बुद्धम सेवा समिति और ओबासी महासभा के पदाधिकारी नोरबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। इसमें कहा कि मेरठ के बहुचर्चित ललिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। यह भी पढ़ें- मेरठ प्रकरण को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन दिया परिवार को पचास लाख रुपए मुअवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा अधिवक...