सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाला सिद्धार्थनगर महोत्सव इस बार ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है। बुद्ध भूमि के नाम से पहचाने जाने वाले सिद्धार्थनगर में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के साथ महोत्सव के मंच पर कदम रखेंगे। महोत्सव की बॉलीवुड नाइट में गोविंदा के कार्यक्रम तय हो चुके हैं, हालांकि उनके आगमन की तिथि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिसे लेकर जनपदवासियों में खासा उत्साह और इंतजार बना हुआ है। गोविंदा की मौजूदगी से सिद्धार्थनगर महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है। अपने चिर-परिचित अंदाज, ऊर्जा से भरपूर नृत्य और सुपरहिट गीतों के लिए जाने जाने वाले गोविंदा के मंच पर आते ही बीएसए ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.