सीतामढ़ी, मार्च 23 -- सीतामढ़ी्र। बिहार के 114 वीं स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल मुख्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित की गई। बिहार दिवस पर रविवार को बेलसंड अनुमंडल मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में कार्यक्रम आयोजित की गई। शुभारंभ एसडीओ वंदना सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत पंकज कुमार, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह कल्याण पदाधिकारी रामजी प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रधानाध्यापक बिनोद प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के बीच भाषण, क्विज, वाद-विवाद, रंगोली, निबंध, पेंटिंग, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसडीओ ने कहा कि बिहार संस्कृति एवं सांस्कृतिक का धरोहर है। बिहार ने बड़े-बड़े महापुरुष विश्व को दिया है। बिहार ही लोकतंत्र की जननी है।...